फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   नए साल में 90 दिन ही बजेगी शहनाई

नए साल में 90 दिन ही बजेगी शहनाई

Wed, 01 Jan 2014 05:45 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Wed, 01 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। वर्ष 2014 में कुल 90 दिन शहनाइयां बजेंगी। जून माह में जहां सर्वाधिक 17 दिन विवाह के लिए शुभमहूर्त है, वहीं नवंबर माह में मात्र एक दिन ही वैवाहिक संयोग है। विगत वर्ष की अपेक्षा कम मुहूर्त होने पर लोगों को अधिक भागदौड़ करनी होगी।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में वैवाहिक आयोजन के लिए मात्र 90 दिन का ही संयोग बन रहा है। विगत वर्ष 126 दिन का संयोग था। इसकी अपेक्षा इस वर्ष वैवाहिक दिनों की संख्या कम हो गई है। कटरिया सम्मनपुर के पंडित बाबूराम तिवारी ने बताया कि इस वर्ष कुल 90 दिन का वैवाहिक संयोग है। इसमें जनवरी में 11 दिन, 18 जनवरी, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 व 28 जनवरी को वैवाहिक आयोजन हो सकता है। इसके अलावा फरवरी माह में 3, 4, 8, 9, 10, 14, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24 व 26 फरवरी को शुभ मुहूर्त माना गया है। इस प्रकार फरवरी माह में 16 दिन शहनाई बज सकती है। मार्च माह में 7 दिन लगन के लिए शुभ है। इसमें 2, 3, 4, 7, 8, 9 व 14 मार्च शामिल है। अप्रैल माह में विवाह के लिए 9 दिन, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 26 व 27 मार्च को लोग विवाह का दिन रख सकते हैं। मई माह में 15 दिन विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन

इसमें 1, 2, 7, 8, 10, 11, 13, 15, 17, 19, 23, 24, 25, 29 व 30 मई को वैवाहिक आयोजन किया जा सकता है। जून माह में सर्वाधिक 17 दिन के लगन का मुहूर्त है। इसमें 4, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 19, 20, 21, 24, 25 व 26 तारीख को धूमधाम से शहनाई बजाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित तिवारी के अनुसार जुलाई माह में 5 दिन का योग है। इसमें 1, 2, 3, 4 व 5 जुलाई को वैवाहिक आयोजन हो सकता है। नवंबर माह में मात्र एक दिन 30 नवंबर को ही विवाह का योग है, जबकि वर्ष के अंतिम माह दिसंबर में 9 दिन का संयोग बनता है। इसमें 1, 2, 5, 6, 7, 12, 13, 14 व 15 दिसंबर को शहनाई बज सकती है। अगस्त, सितंबर व अक्तूबर माह में वैवाहिक आयोजन के लिए कोई संयोग नहीं बनता है। ऐसे में जहां जून माह में सर्वाधिक 17 दिन का संयोग है, वहीं नवंबर माह में मात्र एक दिन ही वैवाहिक आयोजन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed