फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   हादसों में बालिका समेत चार की मौत

हादसों में बालिका समेत चार की मौत

Tue, 07 May 2013 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Tue, 07 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में हुई दुर्घटनाओं में एक छह वर्षीय बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई। इसमें किशोर की पेड़ से गिरकर जान चली गई। परिवारीजनों का आरोप है कि सूचना के बाद भी समाजवादी एंबुलेंस नहीं पहुंची। वहीं ट्रक की टक्कर से एक युवक ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा मालगाड़ी की चपेट में आए एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना अंतर्गत करतोरा गांव निवासी माताप्रसाद का 15 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार सोमवार को पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरा। इससे उसे गंभीर चोटें आ गईं। परिवारीजनों ने तत्काल इसकी सूचना समाजवादी एंबुलेंस सेवा को दी। उनका आरोप है कि सूचना देने के एक घंटे बाद भी एंबुलेंस गांव नहीं पहुंची। इस बीच घायल युवक की हालत और खराब होने लगी। इस पर परिवारीजनों ने निजी वाहन की व्यवस्था कर किशोर को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता माताप्रसाद का कहना था कि यदि स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें पहले ही जानकारी दे दी होती कि एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाएगी, तो वे निजी वाहन की व्यवस्था कर अपने पुत्र को अस्पताल में भर्ती करा देते। यदि समय रहते उसके पुत्र का इलाज हो गया होता, तो शायद वह जीवित रहता। दूसरी घटना टांडा थाना क्षेत्र के दहियावर गांव के निकट हुई। गांव निवासी रामनरेश (70) की सोमवार सुबह एक मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। बताया जाता है कि वे नित्य की भांति सोमवार को भी सुबह ही घर से नित्यक्रिया के लिए निकले थे। कुछ ही देर बाद वह टांडा को जाने वाली मालगाड़ी की चपेट में आ गए। ग्रामीणों के मुताबिक रामनरेश पटरी के किनारे ही खड़े थे। ट्रेन के आने पर वे घबरा गए और गिर पड़े जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तीसरी घटना मालीपुर थानाक्षेत्र में हुई। हाजीपुर निवासी राजकुमार की पत्नी शकुंतला अपनी छह वर्षीय पुत्री गरिमा के साथ मालीपुर चौराहे दवा लेने गई हुई थी। दवा लेने के बाद वे दोनों वाहन से गांव आए। बताया जाता है कि जब वे दोनों वाहन से उतरे, तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने गरिमा को अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में परिवारीजनों की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। एक अन्य घटना में जहांगीरगंज थाना अंतर्गत नरियांव गांव के निकट परदेसी (35) निवासी रतुआपार थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जाता है कि परदेसी सोमवार दोपहर बाइक से जहांगीरगंज से आजमगढ़ जा रहा था। नरियांव के निकट पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed