{"_id":"149-51240","slug":"AmbedkarNagar-51240-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के लिए 36 करोड़ रुपये का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के लिए 36 करोड़ रुपये का बजट पास
AmbedkarNagar
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत बोर्ड ने वर्ष 2013-14 के लिए 36 करोड़ 4 लाख 58 हजार रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। इसके साथ ही तहबाजारी वसूली के लिए 12 नए बाजारों को चिह्नित करने का प्रस्ताव गुरुवार को जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में अस्वीकार कर दिया गया।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में अध्यक्ष शोभावती वर्मा ने कहा कि सभी सदस्यों को मिलकर विकास की तरफ आगे बढ़ना होगा। आय में बढ़ोत्तरी तय करते हुए इसका अधिकाधिक लाभ दूसरों को दिलाना होगा। सांसद राकेश पांडेय ने जोर देकर कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधि चहुमुखी विकास सुनिश्चित करें। अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी कि वे विकास कार्यों को लेकर पूरी तरह गंभीर हों। इससे पहले बोर्ड की बैठक में गत वर्ष की कार्रवाई की पुष्टि की गई। वर्ष 2013-14 के बजट पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इसमें 36.04 करोड़ 58 हजार रुपये का बजट मंजूर कर दिया गया।
सदस्यों ने मनरेगा के साथ ही होर्डिंग व प्रचार सामग्री की दरें बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया। पंचायत की आय बढ़ाने के लिए 12 नए बाजारों को चिह्नित कर तहबाजारी वसूली करने के प्रस्ताव का अधिकतर सदस्यों ने विरोध किया। नतीजतन प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया गया। बाद में इनमें से दो सद्दरपुर व सैदापुर में तहबाजारी वसूली के लिए संबंधित क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्यों से वार्ता कर अनुमति प्रदान करने के लिए अध्यक्ष को अधिकृत किया गया। बोर्ड बैठक में जिला पंचायत सदस्य सुभाष राय ने कहा कि भियांव विकास खंड के बीडीओ द्वारा पारिवारिक लाभ योजना के पात्रों को उनका हक दिलाने में मनमानी की जा रही है। पूरे जिले में सबसे कम लाभ इसी ब्लॉक के पात्रों को मिला है। बैठक में सीडीओ भरतलाल राय, डीडीओ नरेंद्र त्रिपाठी, पीडी हरिशंकर सिंह व अपर मुख्य अधिकारी एके सिंह समेत विभिन्न ब्लॉकों के अधिकारी मौजूद रहे।