{"_id":"149-47201","slug":"AmbedkarNagar-47201-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्तकोसी परिक्रमा कल से, तैयारियां अधूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्तकोसी परिक्रमा कल से, तैयारियां अधूरी
AmbedkarNagar
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
श्रवणक्षेत्र। धार्मिक व पवित्र श्रवण क्षेत्र धाम में 24 नवंबर को एकादशी के पावन पर्व पर सप्तकोसी परिक्रमा शुरू हो रही है। इस सप्तकोसी परिक्रमा में हजारों की तादाद में श्रद्धालु प्रतिवर्ष आते हैं।
चिउंटीपारा की ग्राम प्रधान सरोज गोस्वामी ने बताया कि इस परिक्रमा की शुरूआत 1987 में महात्मा अलगूदास ने की थी। पहली बार इस परिक्रमा की शुरुआत में सिर्फ सात लोगों ने भाग लिया था। वर्तमान समय अब हजारों की संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा पूरा करते हैं। परिक्रमा शुरू होने में दो दिन से कम का समय शेष रह जाने के बावजूद अव्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन बेखबर है। जगह-जगह गंदगी फैली है। हालांकि एसडीएम कुमार प्रशांत के मुताबिक समय रहते आवश्यक व्यवस्था कर ली जायेगी।