{"_id":"149-46776","slug":"AmbedkarNagar-46776-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजिया जलूसों के रास्ते व तारीखों का ऐलान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजिया जलूसों के रास्ते व तारीखों का ऐलान
AmbedkarNagar
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बीकापुर। मोहर्रम का चांद दिखने के बाद ब्लॉक रोड पर शिया समुदाय के ताजियादारों ने बैठक की। मोहर्रम के अवसर पर अलग-अलग तारीख को अलग-अलग स्थान से ताजिया जुलूस निकाले जाने की तिथि घोषित की गई।
इसको लेकर ब्लॉक रोड स्थित इमामबाड़ा में इब्नेहसन की अगुवाई में बैठक हुई, जिसमें 19 नवंबर को तहसील गेट के सामने हसन अस्करी के मकान से ब्लॉक रोड वली हैदर के इमामबाड़े तक, 20 को ब्लॉक रोड स्थित कायम मेंहदी के इमामबाड़े से कल्बे हसन के मकान तक जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में 24 नवंबर की रात आठ बजे ब्लॉक रोड स्थित हुसैनिया अबूतालिब इमामबाड़े के सामने आग पर मातम करने की योजना बनायी गई। उसी दिन रात दस बजे गुलरेज हैदर के इमामबाड़े से जुलूस बरामद होकर इमामबाड़े में संपन्न होगा। बैठक में गुलरेज हैदर, कल्बे हसन, वली हैदर, कायम मेंहदी, इमरान, सैय्यद हैदर मेंहदी, शानू, निहाल हैदर, बाबू, असलम, गुड्डू व अन्य लोग शामिल थे।