फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   93 candidates remained absent from NEET exam

Ambedkar Nagar News: नीट परीक्षा से 93 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

Sun, 05 May 2024 08:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 08:15 PM IST
विज्ञापन
93 candidates remained absent from NEET exam
अकबरपुर नगर में  नीट परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी - संवाद
अंबेडकरनगर। जिले के आठ केंद्रों पर रविवार को नीट परीक्षा हुई, इसमें 93 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल 4151 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, इसमें 4058 ने परीक्षा दी। परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की निगाह के बीच रविवार को एके पब्लिक स्कूल, तक्षशिला एकेडमी, डिल्फिन पब्लिक स्कूल, संतकबीर इंटर कॉलेज, न्यू लाइट नर्सरी स्कूल, ग्लोबल विजडम ऑफ एजुकेशन, जवाहर नवोदय विद्यालय व रेडिएंट सेंट्रल चिल्ड्रेन एकेडमी में दोपहर बाद दो बजे से पांच बजकर 20 मिनट तक नीट परीक्षा हुई। इसमें कुल 4151 अभ्यर्थियों को भागीदारी करनी थी, 93 अनुपस्थित रहे। ऐसे में 4058 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

इस बीच अकबरपुर नगर स्थित एके पब्लिक स्कूल से परीक्षा देकर निकले पटेलनगर निवासी शार्दुल ने कहा कि भौतिक विज्ञान विषय का प्रश्नपत्र कुछ कठिन था। रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान का प्रश्नपत्र अच्छा था। शहजादपुर निवासी अखिल यादव व शिवबाबा निवासी अंशिका पांडेय ने कहा कि भौतिक विज्ञान व रसायन विज्ञान का प्रश्नपत्र कुछ कठिन था। उधर परीक्षा प्रभारी अखिलेश शुक्ल ने बताया कि परीक्षा सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कहीं से किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed