फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   877 ballot boxes sent for panchayat elections

पंचायत चुनाव के लिए जिले में पहुंची 877 नई मत पेटिकाएं

Sun, 03 Jan 2021 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
877 ballot boxes sent for panchayat elections
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में तेजी आ गई है। पंचायत चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए बीते दिन जिले को 877 नई मतपेटिकाएं उपलब्ध कराई गई, जिन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच कलेक्ट्रेट परिसर में रख दिया गया। इससे पहले पूर्व में जिले में चुनाव आयोग से 199 बॉक्सों में 72 लाख बैलेट पेपर उपलब्ध हो चुके हैं। पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले में पहले से मौजूद 6800 मतपेटिकाओं को दुरुस्त करने का कार्य भी शीघ्र ही प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

25 दिसंबर की मध्यरात्रि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने व प्रशासकों की तैनाती के बाद से ही निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जिले में शुरू हो गई हैं। चुनाव में ड्यूटी के मद्देनजर कर्मचारियों की विभागवार डाटा फीडिंग का कार्य पूर्व में ही प्रारंभ हो चुका है। इसके अलावा चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची में नाम बढ़ाने व घटाने के लिए विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान भी जिले में अंतिम दौर में है। जल्द ही अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होने की संभावना है। इसके साथ ही जिन जिन विकास खंडों से ग्राम पंचायतें नगर पंचायत व नगर पालिका परिषद में चली गई हैं, उन विकास खंडों में परिसीमन का कार्य लगभग समाप्त होने पर है। शीघ्र ही परिसीमन की सूची भी प्रकाशित हो जाएगा।
विज्ञापन

इस बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए बीते दिन कानपुर की एक निजी एजेंसी से जिले को 877 नई मतपेटिकाएं उपलब्ध कराई गईं, जिन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच कलेक्ट्रेट परिसर में रखा गया है। जिला पंचस्थानीय कार्यालय के अनुसार जिले में पहले से ही 6800 मतपेटिकाएं मौजूद हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शीघ्र ही इन्हें भी दुरुस्त किए जाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विभाग के अनुसार यदि जरूरत पड़ी, तो और भी मतपेटिकाएं शासन से मंगाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीघ्र होगा मतदाता सूची का प्रकाशन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले में नए बैलेट बॉक्स पहुंचे हैं। पहले से मौजूद मतपेटिकाओं को दुरुस्त कराने के बाद यदि जरूरत पड़ी, तो और भी मतपेटिकाएं मंगाई जा सकती हैं। मतदाता पुनरीक्षण अभियान में दावे व आपत्तियों की अंतिम तिथि 3 जनवरी है। ऐसे में शीघ्र ही अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो जाएगा।
- डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed