{"_id":"682cbd16277b1f62a4052bca","slug":"844-students-appeared-in-the-polytechnic-examination-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-135039-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पॉलीटेक्निक परीक्षा में 844 विद्यार्थी रहे उपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पॉलीटेक्निक परीक्षा में 844 विद्यार्थी रहे उपस्थित
Tue, 20 May 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 20 May 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अकबरपुर में परीक्षा देते विद्यार्थी।
अंबेडकरनगर। प्राविधिक शिक्षा परिषद की पॉलीटेक्निक सम सेमेस्टर, वार्षिक और बैक पेपर की परीक्षाओं में मंगलवार को 961 के मुकाबले 844 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। 117 छात्र-छात्राएं परीक्षा देने नहीं आए।
पहली पाली सुबह 9 से 12 बजे तक यूटीलाइजेशन ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, माइक्रोवेव एंड रडार इंजीनियरिंग और क्लाउड कंप्यूटिंग की परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्र छत्रपति शाहूजी महाराज राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अकबरपुर में 227 के मुकाबले 117 शामिल हुए। वहीं दूसरी पाली दोपहर में दो से साढ़े चार बजे तक कम्युनिकेशन स्किल सेकंड की परीक्षा में सभी 243 विद्यार्थी उपस्थित रहे। इसके अलावा राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बैजपुर भीटी में युटीलाइजेशन ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मेट्रोलॉजी सर्वेइंग एंड वैलुएशन और मेट्रोलॉजी एंड मीजरिंग इंस्ट्रुमेंट परीक्षा में 183 में केवल एक विद्यार्थी अनुपस्थित रहा। वहीं दूसरी पाली में कम्युनिकेशन स्किल और इंट्रोड्यूस टु आईटी सिस्टम की परीक्षा में 308 के मुकाबले छह विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
अकबरपुर के प्रधानाचार्य राजेश कुमार सरोज ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को तलाशी के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। मजिस्ट्रेट नीरज कुमार की निगरानी में परीक्षा आयोजित हुईं। भीटी के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार बसंत ने बताया कि सीसीटीवी की निगरानी में केंद्रों पर शांतिपूर्वक ढंग से दोनों पालियों की परीक्षा कराई गईं। नामित मजिस्ट्रेट श्याम प्रताप सिंह ने परीक्षा के दौरान मौजूद रहे।