फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   80 thousand teenagers got the vaccine

80 हजार किशोरों को लग चुकी वैक्सीन

Fri, 28 Jan 2022 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
80 thousand teenagers got the vaccine
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 80 हजार किशोरों को टीका लगाया जा चुका है। तीन जनवरी से चले विशेष अभियान में एक लाख 68 हजार 178 किशोरों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य है। कोविड-19 के चलते स्कूल बंद होने के बाद भी टीका लगवाने के लिए किशोरों में उत्साह का माहौल है। इस बीच सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने किशोरों व उनके परिवारीजनों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए वे अपनी जिम्मेदारी के प्रति पूरी तरह से गंभीर हों और बढ़-चढ़कर टीका लगवाएं।
विज्ञापन

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को टीका लगाए जाने की घोषणा की गई थी। शत-प्रतिशत किशोरों को टीका लग सके, इसके लिए तीन जनवरी से अभियान भी प्रारंभ कर दिया गया। जिले में भी किशोरों को टीका लगाने के लिए तीन जनवरी से अभियान प्रारंभ हुआ। हालांकि टीकाकरण में कोविड-19 के चलते स्कूल-कॉलेजों का बंद होना बड़ा बाधक बन रहा है, लेकिन इसके बाद भी बड़ी संख्या में किशोर टीका लगवाने के लिए संबंधित कॉलेज में पहुंच रहे हैं। बीती 27 जनवरी तक लगभग 80 हजार किशोरों को टीका लग चुका है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के अनुसार जिले में एक लाख 68 हजार 178 किशोरों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य है। तीन जनवरी से चले विशेष अभियान में लगभग 80 हजार किशोरों को टीका लग चुका है। शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूरा किया जा सके, इसके लिए अभियान चलाकर किशोरों को जागरूक किया जा रहा है। उधर, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि किशोरों को शत-प्रतिशत टीका लग सके, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरों से अपील करते हुए कहा कि वे बढ़-चढ़कर न सिर्फ खुद टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करें। इस बीच डीआईओएस प्रवीण मिश्र ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे क्षेत्र में जाकर किशोराें को टीका लगवाने के लिए विद्यालय पहुंचने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed