{"_id":"60db5dbc8ebc3e7ce75b864e","slug":"8-crore-38-lakh-loans-approved-in-kcc-ambedkar-nagar-news-lko5847331151","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसीसी में स्वीकृत हुआ 8 करोड़ 38 लाख का ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केसीसी में स्वीकृत हुआ 8 करोड़ 38 लाख का ऋण
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शासन के निर्देश पर जिले के 43 बैंक शाखाओं में वर्चुअल किसान मेला का आयोजन हुआ। इसमें 735 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से 8 करोड़ 38 लाख का ऋण स्वीकृति किया गया। इसके अलावा विभिन्न बैंक शाखाओं ने किसानों द्वारा के केसीसी बनवाने के 538 नए आवेदनों को भी स्वीकृत किया। अधिकारियों ने किसानों को केसीसी का लाभ देने के साथ ही उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ऋण लेने के साथ ही उसकी अदायगी को लेकर हमेशा सजग रहना चाहिए।
मेले में बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि किसानों को सशक्त बनाने के लिए अधिकाधिक केसीसी बनायी जा रही है। किसानों को केसीसी का लाभ उठाना चाहिए। किसानों को आर्थिक मदद मुहैया कराने में किसान क्रेडिट कार्ड काफी मददगार साबित हो रहा है। उन्होंने बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों को बगैर किसी भेदभाव के किसानों को इस योजना का लाभ देने का निर्देश दिया।
उप क्षेत्रीय प्रबंधक कुंदन कुमार सिंह ने भी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में विस्तार से समझाया। अग्रणी जिला प्रबंधक आशीष सिंह ने बताया कि जिले में इसके माध्यम से किसानों को सस्ता व सुलभ ऋण मुहैया कराया जा रहा है। इसी लिए ऋण लेने के साथ ही उसकी समय पर अदायगी पर भी ध्यान देना चाहिए।