फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   78.71 crore will be spent on the development of the city

Ambedkar Nagar News: शहर के विकास में खर्च होंगे 78.71 करोड़

Sat, 21 Jun 2025 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
78.71 crore will be spent on the development of the city
अकबरपुर नगर पालिका की बोर्ड बैठक में मौजूद अध्यक्ष व सभासद। पालिका
अंबेडकरनगर। नगर पालिका अकबरपुर में अध्यक्ष और सभासदों के मध्य ठनाठनी आखिरकार समाप्त हो गई। शनिवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए 78.71 करोड़ रुपये का आय-व्यय बजट प्रस्तुत किया गया, जिसे सभासदों ने सर्वसम्मति से पारित किया। साथ ही सभासदों ने अपने वार्ड में कराए जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए, जिस पर अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा ने जल्द कार्ययोजना तैयार कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में सबसे पहले ईओ बीना सिंह ने गत बैठक का कार्यवृत्त प्रस्तुत किया। चेयरमैन ने बताया कि सभी वार्ड के समग्र विकास के साथ ही साफ-सफाई, जल निकासी, सड़कों के निर्माण और सुंदरीकरण कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। नगर के समुचित और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए यह बजट एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभासदों ने विभिन्न वार्डों की समस्याओं को लेकर दिए गए सुझावों पर गंभीरता से विचार किया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 की वास्तविक आय 39.65 करोड़ व वास्तविक व्यय 49.10 करोड़ रुपये का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अनुमानित आय 64.57 करोड़ रुपये व अवशेष 14.31 करोड़ को शामिल करते हुए 78.89 करोड़ आय और 78.71 करोड़ व्यय का बजट पास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले भी बोर्ड बैठक की गई थी, कुछ सभासदों ने विरोध जताया था। इसके कारण बजट नहीं पास हो सका था। बैठक के दौरान ईओ बीना सिंह, सभासद सवीना खातून, कविता देवी, राजकुमार, जयराम, अरविंद कुमार, अतुल वर्मा, अनिल राजभर, कान्जी सरल, संदीप चौहान, गीता देवी, रेखा, मो सलीत, प्रदीप मिश्र, कंचन, वैभव गुप्ता, नीतू चौहान सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed