{"_id":"67b4c7f9e1940c75d20f81e4","slug":"73-villages-will-get-uninterrupted-supply-five-mva-transformer-will-be-installed-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-129741-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 73 गांवों को निर्बाध मिलेगी आपूर्ति, लगेगा पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 73 गांवों को निर्बाध मिलेगी आपूर्ति, लगेगा पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर
Tue, 18 Feb 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के बरवा बैरमपुर उपकेंद्र से जुड़े 73 गांव के उपभोक्ताओं को गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। इसके लिए बिजली घर पर 80 लाख रुपये की लागत से पांच एमवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर लगाकर इसकी क्षमता बढ़ाई जाएगी। यहां पहले से एक ट्रांसफाॅर्मर लगा हुआ है। दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगने से ओवरलोडिंग की समस्या दूर होने के साथ ही लोगोंं को ट्रिपिंग से निजात मिल सकेगी।
कोटवा महमदपुर 132 केवीए ट्रांसमिशन से 33 केवीए बैरमपुर उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति दी जा रही है। यहीं से महरूआ और भीटी उपकेंद्र से जुड़े 73 गांव को बिजली की सप्लाई दी जाती है। आबादी बढ़ने के साथ ही बिजली घर पर उपभोक्ताओं की संख्या में इजाफा हुआ, लेकिन क्षमता वृद्धि का कार्य नहीं कराया गया। इससे आए दिन फाॅल्ट की समस्या बनी रहती है। बीते 10 दिनों के भीतर दो बार 73 गांवों की बिजली रातभर गुल रही।
हालात यह है कि ओवरलोड से आए दिन तार टूटकर गिरने और इंसुलेटर के खराब होने से उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की परेशानी झेलनी पड़ती है। आपूर्ति बाधित होने से किसानों को फसलों की सिंचाई तो कुटीर उद्योग चलाने वालों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं की इस समस्या को दूर करने के लिए बिजली विभाग ने उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि का निर्णय लिया। टेंंडर की प्रक्रिया पूरी कराई जा चुकी है। फरवरी के अंत से ट्रांसफाॅर्मर लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -
बदले जाएंगे जर्जर तार व इंसुलेटर
दो दशक पूर्व लगाए गए बिजली के तार जगह जगह जर्जर हो गए हैं। इन जर्जर तारों को चिन्हित कर बदल दिया जाएगा। इसके अलावा अकबरपुर, भीटी और महरूआ तक पुराने हो चुके इंसुलेटर को भी बदला जाएगा।
-- --
ट्रांसफाॅर्मर की होगी मरम्मत
दोनोंं बिजलीघर के 500 से अधिक ट्रांसफाॅर्मरों की अर्थिंग समेत छोटी-छोटी अन्य खराबी को दूर करने के लिए बिजली विभाग जल्द ही अभियान चलाएगा, ताकि बिजली का लोड बढ़ने से होने वाली खराबी से ट्रांसफाॅर्मर को बचाया जा सके। इसके लिए सभी बिजलीघर के अधिशासी अभियंताओं को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
-- --
जल्द लगवाया जाएगा ट्रांसफॉर्मर
गर्मी से पहले सभी बिजलीघरों की जांच कर खराबी को दूर कराया जा रहा है। बरवा बैरमपुर में ओवलोड की समस्या समाप्त करने के लिए बिजलीघर पर पांच एमवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर जल्द ही लगवा दिया जाएगा। -राजकुमार त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता