फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   67 buses free for sisters on Raksha Bandhan

Ambedkar Nagar News: रक्षा बंधन पर बहनों के लिए 67 बसें फ्री

Sun, 18 Aug 2024 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
67 buses free for sisters on Raksha Bandhan
अंबेडकरनगर। रक्षा बंधन पर्व पर अकबरपुर डिपो की 67 बसों पर महिलाएं मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी। बता दें कि प्रदेश सरकार ने बहनों को रक्षाबंधन पर्व पर मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान की है। जिससे बहनों को अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए जाने में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

इस बीच रविवार मध्य रात्रि से महिलाओं की मुफ्त यात्रा की व्यवस्था सोमवार मध्य रात्रि तक लागू रहेगी। साथ ही चालकों को निर्देश दिए गये हैं कि हर स्टाप पर बसों को रोकर महिलाओं को बैठाया जाए। अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर 25, अकबरपुर से राजेसुल्तानपुर मार्ग पर छह, अकबरपुर से बस्ती मार्ग पर तीन, अकबरपुर से आजमगढ़ होते हुए बलिया तक 27 व अकबरपुर, सुल्तानपुर होते हुए प्रयागराज तक छह बसों का संचालन किया जा रहा है। एआरएम सीवी राम ने बताया कि इस बार बीस हजार से अधिक महिलाओं को यात्रा कराने का लक्ष्य है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed