फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   61 roadways buses will run for Mahakumbh on Magh Purnima

Ambedkar Nagar News: माघ पूर्णिमा पर महाकुंभ के लिए चलेंगी रोडवेज की 61 बसें

Sat, 08 Feb 2025 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 08 Feb 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
61 roadways buses will run for Mahakumbh on Magh Purnima
- यात्रियों को मिलेगी सहूलियत, संख्या बढ़ने पर बढ़ेंगे वाहन
विज्ञापन

फोटो-45-
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। माघ पूर्णिमा पर अमृत स्नान 12 फरवरी को होगा। यह पांचवां शाही स्नान है। महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लिए रोडवेज 61 बसों को अकबरपुर डिपो से संचालित करेगा। इसके अलावा अन्य रूटों पर 11 बसों को चलेंगी। सफर के दौरान यात्रियों को सुरक्षित ले जाने के लिए लिए बसों का मरम्मत कार्य तीव्र गति से चल रहा है।
यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों के रूट तय किए जाएंगे। जिस रूट पर ज्यादा यात्री होंगे उस पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। श्रद्धालुओं को गांव से लेकर सीधे प्रयागराज तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की है। यदि किसी गांव में 52 यात्री स्नान करने जा रहे हैं तो वह अपने गांव तक बस को बुलवाने का आवेदन कर सकता है। इसमें दो यात्री का किराया फ्री रहेगा। इसके लिए गांव के प्रधान या किसी प्रतिनिधि व्यक्ति को डिपो पहुंचकर लोगों की संख्या, दिन और समय नोट कराना होगा। इसके बाद तय दिन व समय पर बस गांव पहुंचकर श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन

एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि महाकुंभ में श्रद्धालुओं को ले जाने के लिए दो स्थानों से 120 बसों का संचालन पहले से ही किया जा रहा है। इनमें 61 बसें डिपो की शामिल हैं। लोड फैक्टर कम होने की वजह से इस बार यात्रियों की संख्या के आधार पर रूट पर बसों को चलाया जाएगा। जिस रूट में ज्यादा यात्री होंगे उसी में बसों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed