फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   600 people got corona vaccine

600 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका

Fri, 28 May 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
600 people got corona vaccine
अंबेडकरनगर। झमाझम बारिश के बीच भी कोरोना को रोकने के लिए जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान जारी रहा। जिले के 28 केंद्रों के 30 बूथोें पर शुक्रवार को चले टीकाकरण अभियान में 600 नागरिकों को टीका लगाया गया। हालांकि 2860 लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था। उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा टीका लगाएं, जिससे कोरोना को बढ़ने से रोका जा सके।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को सुबह से ही हो रही बारिश का सिलसिला लगभग पूरे दिन जारी रहा। खराब मौसम के बाद भी टीकाकरण अभियान का दौर जारी रहा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि 28 केंद्रोें के 30 बूथों पर वैक्सीनेशन किया गया। इसमें कुल 2860 नागरिकों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था। इसकी तुलना में लगभग 600 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान में किसी भी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर 5-5 स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई थी। सीएमओ ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि न सिर्फ खुद टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी टीका लगाने के लिए प्रेरित करें। जागरूकता के आधार पर ही कोरोना को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed