फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   5500 women took advantage of the free bus service

Ambedkar Nagar News: फ्री बस सेवा का 5500 महिलाओं ने उठाया लाभ

Tue, 20 Aug 2024 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
5500 women took advantage of the free bus service
अबेंडकरनगर। रक्षा बंधन पर्व पर जनपद की लगभग 5500 महिलाओं ने पांच लाख 70 हजार रुपये की मुफ्त यात्रा की। मुफ्त यात्रा को लेकर महिलाओं में खासा उल्लास देखने को मिला।
विज्ञापन

रक्षा बंधन पर्व में महिलाओं को यात्रा करने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए सरकार ने परिवहन निगम की बसों से मुफ्त यात्रा करने की सुविधा दी थी। यह सुविधा रविवार आधी रात से सोमवार आधी रात तक प्रभावी रही। इस बीच अकबरपुर डिपो की 68 बसों के जरिए लगभग 5500 महिलाओं ने मुफ्त यात्रा का लाभ उठाया। परिवहन निगम कार्यालय के अनुसार एक दिन की निशुल्क यात्रा का महिलाओं ने भरपूर लाभ लिया। सुषमा ने बताया कि उन्होंने फ्री यात्रा का लाभ लेते हुए लखनऊ जाकर अपने भाई को राखी बांधी। गौहन्ना चौराहे पर परिवहन निगम की बस का इंतजार कर रही आरती ने बताया कि वह अपने भाई रवि को राखी बांधने सुल्तानपुर जा रही हैं।
विज्ञापन


परीक्षार्थी भी उठाएंगे मुफ्त बस सेवा का लाभ
रक्षाबंधन पर्व में महिलाओं के बाद अब पुलिसभर्ती परीक्षार्थी परिवहन निगम की बस से मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए परीक्षार्थियों को अपने प्रवेश पत्र की छायाप्रति परिचालक को उपलब्ध करानी होगी। कार्यालय के अनुसार परीक्षा के एक दिन पहले से और परीक्षा तिथि के दूसरे दिन तक यह प्रवेश पत्र मान्य होगा। बताया कि जिले में पांच दिन की परीक्षा में लगभग 39 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। इसे देखते हुए सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी है तैयारी
रक्षा बंधन पर्व पर जिले की लगभग 5500 महिलाओं ने परिवहन निगम की बस से लगभग पांच लाख 70 हजार रुपये की मुफ्त यात्रा की। अब पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए सभी चालक व परिचालक को निर्देश दे दिए गए हैं।
- सीवी राम, एआरएम अकबरपुर बस स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article