{"_id":"65301ed28e70785a7d06d637","slug":"550-old-packets-of-chips-were-destroyed-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-4991-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: चिप्स के 550 पुराने पैकेट को कराया गया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: चिप्स के 550 पुराने पैकेट को कराया गया नष्ट
Wed, 18 Oct 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
अछती में कालातीत चिप्स को नष्ट कराती खाद्य विभाग की टीम। -संवाद
एफएसडीए टीम ने आलापुर में चलाया जांच अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
आलापुर (अंबेडकरनगर)। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को आलापुर क्षेत्र में जांच अभियान चलाते हुए अछती बाजार में अनिल किराना स्टोर पर कालातीत मिले 550 पैकेट चिप्स को नष्ट करा दिया। दुकान से छुहारा का नमूना जांच के लिए एकत्रित किया। दुकानदार को हिदायत दी कि किसी भी दशा में कालातीत हो चुके सामानों की बिक्री न करें।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय के नेतृत्व में इसके बाद टीम रामनगर में मोनू किराना स्टोर का निरीक्षण कर मूंगफली दाना, तिल व किशमिश का नमूना लिया। बिडहर खास में मणिशंकर की किराना की दुकान से रामदाना चिक्की का नमूना, माॅडरमऊ में गोल्डन किराना स्टोर से बेसन व खाद्य तेल का नमूना जांच के लिए लिया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि कुल सात नमूने एकत्र किए गए हैं। कालातीत मिले चिप्स को मौके पर नष्ट करा दिया गया। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, चंद्र प्रकाश यादव, आदर्श प्रताप, मनीषा सिंह, अखिलेश मौर्य व पुरंदर यादव मौजूद रहे। संवाद