फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   53,249 answer sheets were evaluated on the third day

Ambedkar Nagar News: तीसरे दिन 53,249 उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन

Fri, 21 Mar 2025 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 21 Mar 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
53,249 answer sheets were evaluated on the third day
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 53,249 उत्तर पुस्तिकाओं का शुक्रवार को मूल्यांकन हुआ। इसमें 10वीं की 33,078 और 20,171 की उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं। मूल्यांकन कार्य में 10 उप प्रधान परीक्षक और 611 परीक्षक गायब रहे। इन अनुपस्थित डीएचई व परीक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

अब तक पांच मूल्यांकन केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 1,30,669 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं। इसके अलावा 2,47,256 अभी शेष बची हुई हैं। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, सरदार पटेल इंटर कॉलेज लारपुर, संत कबीर इंटर कॉलेज सैदापुर, जीके जेटली इंटर कॉलेज और जनता इंटर कॉलेज बड़ागांव को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

मूल्यांकन कार्य की गंभीरता के बावजूद ड्यूटी में लगाए गए उप प्रधान परीक्षक व परीक्षक अनुपस्थित रहे। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि 53,249 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई हैं। कुल आवंटित 3,77,925 उत्तर पुस्तिकाओं में से अब तक 24,7256 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अवशेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स



फोटो-17

तीसरे दिन भी शिक्षकों ने मांगों को लेकर आवाज की बुलंद
मूल्यांकन केंद्र जीके जेटली इंटर कॉलेज शहजादपुर में तीसरे दिन भी शिक्षकों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर अपनी मांगों के पक्ष में आवाज बुलंद की। इस दौरान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिला अध्यक्ष डॉ विजय वर्मा, जिला मंत्री प्रकाश तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष श्याम मोहन पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, सुशील मौर्य, अशोक वर्मा, विपिन तिवारी, सुरेश तिवारी, संतोष त्रिपाठी, दिनेश वर्मा, राजकुमार मिश्रा, रघुपति वर्मा, दिनेश शुक्ला आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed