{"_id":"67deefa0c3975ee5ed08a132","slug":"524-applications-came-in-the-fourth-phase-under-rte-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-131531-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आरटीई के तहत चौथे चरण में आए 524 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आरटीई के तहत चौथे चरण में आए 524 आवेदन
Sat, 22 Mar 2025 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 22 Mar 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। चौथे चरण के आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आवेदनों की जांच होगी। 24 मार्च के बाद पात्र पाए जाने वाले अभिभावकों को सहमतिपत्र वितरित किए जाएंगे।
चौथे चरण में विभाग को कुल 524 आवेदन मिले हैं। विभाग इन आवेदनों की जांच में जुट गया है। 23 मार्च तक सत्यापन कार्य पूरा करा लिया जाएगा। इसके बाद पात्र पाए जाने वाले अभिभावकों को प्रवेश के लिए विभाग पत्र देगा। विभागीय आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो पहले चरण में 557 अभिभावकों ने आवेदन किए थे, इसमें 250 बच्चे पात्र पाए गए थे।
दूसरे चरण में विभाग को 600 आवेदन मिले थे, जिसमें से 190 बच्चों को स्कूलों में सीटें भी आवंटित की गई थीं। तीसरे चरण में लॉटरी के जरिए 232 जरूरतमंद बच्चों को स्कूलों का आवंटन किया गया है। बच्चों के एडमिशन के लिए 591 अभिभावकों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे।
विज्ञापन
एक मार्च से 19 मार्च तक चले चौथे चरण में विभाग को कुल 524 आवेदन मिले हैं। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सत्यापन का कार्य पूरा करने के बाद 24 मार्च को लाॅटरी निकाली जाएगी।