फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   52 objections registered regarding board exam list

Ambedkar Nagar News: बोर्ड परीक्षा की सूची को लेकर 52 आपत्तियां दर्ज

Mon, 27 Nov 2023 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
52 objections registered regarding board exam list
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रस्तावित केंद्रों की सूची को लेकर अब तक कुल 52 आपत्ति दर्ज हुईं हैं। इसमें केंद्र बनाए गए कई विद्यालय प्रबंधन की आपत्ति भी शामिल है। किसी ने संसाधनों का अभाव बताया तो किसी ने उपलब्ध फर्नीचर से अधिक परीक्षार्थी होने की शिकायत की है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए बीते दिनों माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले के 101 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध कराई थी। इसके साथ ही 28 नवंबर तक आपत्तियां दर्ज कराए जाने का भी निर्देश दिया गया था। मालूम हो कि विगत वर्ष की तुलना में इस बार 18 परीक्षा केंद्र कम किए गए हैं। विगत वर्ष 119 परीक्षा केंद्र थे जबकि इस बार 101 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित हैं। दरअसल विगत वर्ष की तुलना में इसबार लगभग छह हजार परीक्षार्थियों की संख्या कम है।
विज्ञापन

इस बीच सोमवार तक डीआईओएस कार्यालय में 52 आपत्ति दर्ज हुई हैं। इन आपत्तियों में कई ऐसे विद्यालय प्रबंधन भी शामिल हैं जिन्हें केंद्र बनाया गया है। किसी ने चहारदीवारी व फर्नीचर न होने का हवाला दिया तो किसी ने सीसीटीवी कैमरा न होने की बात कही। छात्र संख्या आदि के आधार पर भी अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय के अनुसार आरडी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुर्कीबाजार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज इधना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज रामनगर, राजकीय हाईस्कूल पहितीपुर आदि विद्यालयों ने अलग अलग प्रकार की आपत्तियां दर्ज कराई हैं।


जांच कर भेजी जाएगी रिपोर्ट
जो आपत्तियां आई हैं उनकी जांच एसडीएम के नेतृत्व में गठित टीम करेगी। इसके बाद जांच रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दी जाएगी। - गिरीश कुमार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed