{"_id":"63ee6f50eadef920610b0485","slug":"5122-students-left-the-exam-on-the-very-first-day-ambedkar-nagar-news-c-13-1-90854-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अम्बेडकरनगर: पहले ही दिन 5122 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अम्बेडकरनगर: पहले ही दिन 5122 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
Thu, 16 Feb 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 16 Feb 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
बीएन इंटर कॉलेज में गुरुवार को परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी। -संवाद
अंबेडकरनगर। वायस रिकार्डिंग युक्त सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के बीच गुरुवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन ही 5,122 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुल 71,181 परीक्षार्थियों ने संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। पहले दिन कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया और न ही किसी केंद्र से गड़बड़ी की शिकायत सामने आई।
यूपी बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। 119 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 41,694 अभ्यर्थियों को शामिल होना था मगर 2703 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 38,991 परीक्षार्थियों ने संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। परीक्षा तो सुबह आठ बजे से होनी थी मगर बड़ी संख्या में परीक्षार्थी एक घंटे पहले ही संबंधित केंद्र पर पहुंच गए। मुख्य गेट पर ही सघन जांच के बाद परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया गया।
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। सभी 119 परीक्षा केंद्रों पर 34,609 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। मगर 2,419 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। ऐसे में 32,190 परीक्षार्थियों ने संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। नकलविहीन परीक्षा के लिए वॉयस रिकार्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरों से निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
डीएम सैमुअल पॉल एन ने गुरुवार को राजकुमारी इंटर कॉलेज पीठापुर सरैया का निरीक्षण किया। कक्ष संख्या 10 में प्रकाश की समुचित व्यवस्था न होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि इसकी बेहतर व्यवस्था की जाए।
डीआईओएस अवधकिशोर सिंह ने टीम के साथ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्कीबाजार, रामअवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन, नान्हूयादव इंटर कॉलेज मछलीगांव, नवज्योति इंटर कॉलेज हजपुरा, रामअजोर इंटर कॉलेज सैदापुर, संतकबीर इंटर कॉलेज सैदापुर में परीक्षा का जायजा लिया।
उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की जांच की। साथ ही फुटेज भी देखी। इसी प्रकार सचल दल के प्रभारी सुरेश लाल श्रीवास्तव ने मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज टांडा, कौमी इंटर कॉलेज टांडा, किसान इंटर कॉलेज पकड़ी भोजपुर, किसान इंटर कॉलेज बिहरोजपुर, लालता प्रसाद इंटर कॉलेज मुबारकपुर का निरीक्षण किया। अन्य सचल दल भी लगातार परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लेते रहे।
प्रथम पाली की परीक्षा के दो घंटे बाद परीक्षार्थियों की उपस्थिति से जुड़ी जानकारी मांगने पर कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी टालमटोल करने लगे। कहा कि ये जानकारी परीक्षा नियंत्रक राजेश द्वारा दी जाएगी। हालांकि डीआईओएस का कहना है कि कंट्रोल रूम की स्थापना इसी के लिए की गई है। वहीं से जानकारियां मिल सकेंगी। शाम लगभग चार बजे कंट्रोल रूम के कर्मचारी सही जानकारी दे सके। इंटरमीडिएट की परीक्षा के बाद शाम पांच बजकर 20 मिनट पर जानकारी देने से पहले ही कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला। इससे डीआईओएस को अवगत कराया गया। बाद में प्रमिला वर्मा द्वारा पूरी जानकारी दी गई।
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को पांच संकलन केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच जमा कराया गया। एचटी इंटर कॉलेज टांडा, रामदेव जनता इंटर कटेहरी, राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर, नरेंद्रदेव ईजनता इंटर कॉलेज जलालपुर व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आलापुर में उत्तर पुस्तिकाएं जमा हुईं। इसमें एचटी इंटर कॉलेज टांडा व रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी को पहली बार संकलन केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार को हाईस्कूल की अरबी, फारसी तथा इंटरमीडिएट की संगीत गायन, संगीत वादन व नृत्य कला विषय की परीक्षा होगी। प्रथम पाली में तीन जबकि दूसरी पाली में 23 परीक्षा केंद्र पर परीक्षा होगी।
डीआईओएस अवधकिशोर सिंह ने बताया कि पहले दिन गुरुवार को सभी 119 परीक्षा केंद्रों पर सुचारु रूप से परीक्षा हुई। कहीं से किसी भी प्रकार की शिकायत सामने नहीं आई। कोई नकलची भी नहीं पकड़ा गया।