{"_id":"608990a38ebc3e8dc506fcc3","slug":"510-people-received-corona-vaccine-ambedkar-nagar-news-lko576097956","type":"story","status":"publish","title_hn":"510 लोगों को लगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
510 लोगों को लगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी है। बुधवार को जिले के 28 केंद्रों के 28 बूथों पर टीकाकरण अभियान चला। कुल 3560 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था। इसकी तुलना में 510 लोगों को टीका लगाया गया। उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से जंग जीतने के लिए बढ़-चढ़कर टीका लगवाएं। न सिर्फ खुद टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। अधिक से अधिक नागरिकों को टीका लग सके, इसके लिए न सिर्फ केंद्र, बल्कि बूथों की संख्या को भी बढ़ा दिया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि बुधवार को जिले के 28 केंद्रों के 28 बूथों पर वैक्सीनेशन का कार्य चला। कुल 3560 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था। इसकी तुलना में 510 नागरिकों को टीका लगाया गया।
बताया कि कोरोना का टीका लगवाने के लिए आने वाले नागरिकों को टीका लगाने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
इस बीच सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए बढ़-चढ़कर टीका लगवाएं। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करें। न सिर्फ खुद टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।