{"_id":"5904dca84f1c1bc12cc0cb3e","slug":"500-notes-of-testers-getting-copies","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉपियों से परीक्षकों को मिल रहे 500 के नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉपियों से परीक्षकों को मिल रहे 500 के नोट
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के बीएन इंटर काॅलेज में काॅपियों का मूल्यांकन करते परीक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में परीक्षकों के नदारद रहने का सिलसिला जारी है। शनिवार को 49 हजार 813 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ, लेकिन 293 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
उधर अच्छा अंक देने के लिए एक तरफ छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के नोट लिखकर विनती की जा रही है, तो वहीं कॉपियों से 500 के नोट भी निकल रहे हैं। 27 अप्रैल से जिले के तीन केंद्रों बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, डॉ. जीके जेतली इंटर कॉलेज अकबरपुर व सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर में मूल्यांकन का कार्य प्रारंभ हुआ था।
इनमें से सरदार पटेल स्मारक इंटर कालेज लारपुर में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कापियों का मूल्यांकन हो रहा है, जबकि अन्य दोनों में इंटरमीडिएट कापियों का मूल्यांकन हो रहा है। लगभग पौने सात लाख कापियों के मूल्यांकन के लिए 1900 से अधिक परीक्षकों को लगाया गया है।
विज्ञापन
अव्यवस्थाओं के बीच मूल्यांकन का कार्य प्रारंभ हुआ, तो पहले दिन से ही परीक्षकों की अनुपस्थिति का दौर शुरू हो गया। शनिवार को भी 293 परीक्षक अनुपस्थित रहे, जबकि कुल 49 हजार 813 कापियों का मूल्यांकन हुआ।
बीएन इंटर कॉलेज की पर्यवेक्षक तारा वर्मा ने बताया कि शनिवार को कुल 11 हजार 800 कापियों का मूल्यांकन हुआ। इस दौरान कुल 30 परीक्षक अनुपस्थित रहे। डा. गणेश कृष्ण जेतली इंटर कालेज की पर्यवेक्षक सुमित्रा देवी ने बताया कि 11 हजार 324 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार को हुआ।
इस दौरान 50 परीक्षक अनुपस्थित रहे। सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज की पर्यवेक्षक प्रमिला वर्मा ने बताया कि हाईस्कूल की 13 हजार 976 व इंटरमीडिएट की 12 हजार 713 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। इस दौरान हाईस्कूल के 105 व इंटरमीडिएट के 108 परीक्षक अनुपस्थित रहे।