{"_id":"6373d9271b6591039c76da86","slug":"500-metric-tonnes-of-fertilizer-reached-the-district-distribution-from-today-ambedkar-nagar-news-lko6573307131","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पहुंची 500 मीट्रिक टन खाद, वितरण आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पहुंची 500 मीट्रिक टन खाद, वितरण आज से
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उर्वरक की किल्लत से जूझ रहे किसानों के लिए 400 मीट्रिक टन डीएपी व 100 एमटी एनपीके खाद मंगलवार को जिले में पहुंच गई। इसका समितियों पर वितरण कराया जा रहा है, जिससे बुधवार से किसानों को खाद मिल सके। इसके अलावा 16 नवंबर को बाराबंकी से 300 मीट्रिक टन डीएपी तथा 17 नवंबर को अयोध्या से 1300 मीट्रिक टन डीएपी व एनपीके खाद मिलेगी। इससे किसानों को काफी हद तक खाद के संकट से छुटकारा मिल सकेगा।
खाद के संकट से जूझ रहे किसानों को राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने प्रयास तेजी से शुुरू किए हैं। इसके अब सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। सोमवार शाम अंबेडकरनगर कोटे की 400 मीट्रिक टन डीएपी व 100 मीट्रिक टन एनपीके खाद जौनपुर रैक प्वाइंट तक आई। मंगलवार को 500 एमटी यह खाद जिले की अलग-अलग साधन सहकारी समितियों पर पहुंचा देने का दावा कृषि विभाग ने किया है।
जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने बताया कि समितियों पर खाद पहुंचा दी गई है। बुधवार से इसका वितरण शुरू हो जाएगा। इसके अलावा 16 नवंबर को बाराबंकी से 300 मीट्रिक टन डीएपी अंबेडकरनगर पहुंचेगी। 17 नवंबर को 1300 मीट्रिक टन डीएपी व एनपीके खाद अयोध्या रैक पर आ जाएगी। वहां से इसे लाकर किसानों के बीच वितरित कराया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा संतकबीरनगर जनपद के खलीलाबाद रैक प्वाइंट से भी अगले दो दिनों में 500 मीट्रिक टन खाद मिलनी है। अन्य क्षेत्रों से भी खाद की उपलब्धता के प्रयास चल रहे हैं। प्रशासन लगातार शासन व विभिन्न एजेंसियों के संपर्क में है। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्हें समय रहते खाद बेहतर ढंग से उपलब्ध कराई जाएगी।