{"_id":"61b8e92f8e6b394d33252fd5","slug":"50-health-sub-centres-will-get-their-own-building-ambedkar-nagar-news-lko6089618189","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 स्वास्थ्य उपकेंद्रोें को मिलेगा अपना भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 स्वास्थ्य उपकेंद्रोें को मिलेगा अपना भवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किराए के भवन में संचालित स्वास्थ्य उपकेंद्रों को शीघ्र ही अपना भवन मिलेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने उन 50 स्वास्थ्य उपकेंद्रों के भवन के निर्माण के लिए शासन को सूची भेज दी है, जिनके पास भूमि उपलब्ध है। संभावना है कि शीघ्र ही शासन से मंजूरी मिलने के बाद दिसंबर के अंत तक निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा। इन स्वास्थ्य उपकेंद्रों के भवन निर्माण से इनसे जुड़ी लगभग ढाई लाख की आबादी को सुचारु लाभ मिलेगा।
मरीजों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। न सिर्फ नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है, बल्कि सीएचसी व पीएचसी का भी निर्माण कराया जा रहा है। इसका व्यापक लाभ मरीजों को मिल भी रहा है। मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए सीएचसी व पीएचसी के साथ ही स्वास्थ्य उपकेंद्रों का भी संचालन किया जा रहा है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 270 स्वास्थ्य उपकेंद्र संचालित हैं। इनमें से 170 स्वास्थ्य उपकेंद्रों को अपना भवन नसीब है। 32 स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन का निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि 68 ऐसे स्वास्थ्य उपकेंद्र हैं, जो किराए के भवन में संचालित हो रहे हैं।
किराए के भवन में स्वास्थ्य उपकेंद्र के संचालन से अक्सर मरीजों व उनके तीमारदारों के साथ-साथ संबंधित उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इनके भवन निर्माण की मांग संबंधित क्षेत्र के मरीजों व उनके तीमारदारों की ओर से उठाई जाती है। इसे गंभीरता से लेते हुए गत दिवस ही महानिदेशक परिवार कल्याण ने जिले को पत्र भेजकर ऐसे 50 स्वास्थ्य उपकेंद्र की सूची मांगी, जिनके भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध हो।
विज्ञापन
शासन के निर्देश के बाद बीते दिन स्वास्थ्य विभाग ने शासन को 50 स्वास्थ्य उपकेंद्रों की सूची भेज दी। स्वास्थ्य विभाग के सहायक अभियंता विजयपाल सिंह ने बताया कि शासन को 50 स्वास्थ्य उपकेंद्रों की सूची भेजी गई है। इन उपकेंद्रों के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। संभावना है कि दिसंबर के अंत तक निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इनके निर्माण से लगभग ढाई लाख की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
मंजूरी मिलने के बाद शुरू होगा निर्माण
शासन ने उन स्वास्थ्य उपकेंद्रों के भवन निर्माण के लिए सूची मांगी थी, जिनके पास भूमि उपलब्ध है। बीते दिनों सर्वे के बाद 50 स्वास्थ्य उपकेंद्रों की सूची शासन को भेज दी गई। इन सभी उपकेेंद्रों को भूमि उपलब्ध है। शीघ्र ही शासन से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
-डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमओ