फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   4970 cooks are waiting for honorarium for two months

4970 रसोइयों को दो माह से मानदेय का इंतजार

Sun, 03 Jul 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
4970 cooks are waiting for honorarium for two months
अंबेडकरनगर। जिले के 2049 स्कूलों में मिड-डे मील बनाने वाले 4970 रसोइया मजदूरों को अब तक अप्रैल का मानदेय नहीं मिल पाया है। दो माह से अधिक बीत गये, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हो सका। इसके चलते रसोइया मजदूरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रसोइया मजदूरों ने अविलंब मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है। कहा कि लगातार उनके भुगतान में हीलाहवाली की जा रही है।
विज्ञापन

महज 1500 रुपये के मानदेय पर विद्यालयों में बच्चों को भोजन परोसने वाले रसोइया मजदूरों को दो माह से मानदेय भुगतान का इंतजार है। विभाग की ओर से उन्हें मई व जून का मानदेय नहीं दिया जाता, लेकिन अप्रैल का भी भुगतान अब तक नहीं किया जा सका। इससे रसोइया मजदूरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरकार ने पिछले दिनों उनके मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी भी की है। ऐसे में इस बार उन्हें दो हजार रुपये मिलने की आस है, लेकिन विभाग के पास धनाभाव का संकट है। इसके चलते विभाग उनका बकाया मानदेय भुगतान नहीं कर पा रहा है। अकबरपुर की रसोइया सुशीला, राजकली व रामअजोर आदि का कहना है कि उन्हें अप्रैल के दो हजार रुपये मिलने थे, परंतु अब तक भुगतान नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई चल रहा है। ऐसे में उनके पास भी कई खर्चे हैं। बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ खेती के कई खर्च आ चुके हैं। ऐसे में उन्हें पैसों की जरूरत है। परंतु विभाग भुगतान नहीं कर रहा है। उधर, एमडीएम प्रभारी सत्यप्रकाश मौर्य ने बताया कि मांग शासन को भेजी गई है। धन अवमुक्त होते ही प्राथमिकता के आधार पर भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed