फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   49 pouches of liquor recovered from different places, three arrested

Ambedkar Nagar News: अलग-अलग स्थानों से 49 पाउच शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

Sun, 28 Dec 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 28 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
49 pouches of liquor recovered from different places, three arrested
अंबेडकरनगर। अकबरपुर पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन अलग-अलग स्थानों से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कुल 49 पाउच अवैध शराब बरामद की है। पहली कार्रवाई जलालपुर बाइपास क्षेत्र में की गई, जहां चाट की दुकान से शराब बेच रहे फत्तेपुर ककड़डिल्ला निवासी आशाराम को 11 पाउच 200 एमएल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दूसरी कार्रवाई बनगांव रोड मजार के पास हुई, जहां झोले में 24 पाउच शराब लेकर खड़े बनगांव डिहवा निवासी दिनेश सिंह को पकड़ा गया। तीसरी कार्रवाई अरिया बाजार रेलवे क्रासिंग के पास की गई, जहां दहीरपुर निवासी विकास को 14 पाउच शराब और 190 रुपये नकद के साथ पकड़ा गया। प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed