{"_id":"671538428a0b193a5b05aae0","slug":"48-panchayat-assistants-were-appointed-in-five-blocks-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-123146-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पांच ब्लॉक में 48 पंचायत सहायकों के पद पर हुई तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पांच ब्लॉक में 48 पंचायत सहायकों के पद पर हुई तैनाती
Sun, 20 Oct 2024 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 20 Oct 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पांच विकास खंडों में 48 पंचायत सहायकों ने काम संभाल लिया है। ऐसे में अब ग्राम पंचायतों में विकास कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। उधर विकास खंडों में बचे हुए पदों पर तैनाती की तैयारी है।
जिले की 899 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की जिम्मेदारी संभालने के लिए पंचायत सहायकों की तैनाती बीते वर्ष की गई थी। कुछ दिन काम करने के बाद 77 ग्राम पंचायतों के सहायकों ने बेहतर विकल्प मिलने के बाद नौकरी छोड़ दी। तब से इन ग्राम पंचायतों में पद रिक्त चल रहे थे। बीते माह शासन ने रिक्त पड़े पदों पर तैनाती करने के लिए आवेदन मांगा। इसके बाद 77 पदों के लिए नौ विकास खंडों में आवेदन किए गए। आदर्श आचार संहिता लगने से पहले बीते दिनों भीटी, रामनगर, जलालपुर,जहांगीरगंज व भियांव में 48 पदों पर पंचायत सहायकों की तैनाती कर दी गई। कटेहरी, बसखारी, टांडा व अकबरपुर के पदों के लिए प्रक्रिया अंतिम दौर में है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
विकास कार्याें में आएगी तेजी
पंचायत सहायकों के पदों के भरे जाने के बाद से ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में तेजी आएगी। ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों का पूरा विवरण, मार्ग प्रकाश, गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराए जा रहे सभी कार्यों के अलावा मनरेगा कार्याें की फीडिंग करने के साथ ही 243 से अधिक सरकारी सेवाओं का आम नागरिकों को लाभ मिलेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
जल्द होगी तैनाती
पांच विकास खंडों में तैनाती की जा चुकी है शेष बचे विकास खंडों में भी पंचायत सहायकों के पदों पर तैनाती एक सप्ताह में कर ली जाएगी । चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
अवनीश श्रीवास्तव डीपीआरओ