फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   466 candidates left the D.El.Ed exam

Ambedkar Nagar News: 466 परीक्षार्थियों ने छोड़ी डीएलएड परीक्षा

Mon, 03 Nov 2025 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
466 candidates left the D.El.Ed exam
अंबेडकरनगर। जिले के 12 केंद्रों पर सोमवार को डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) की तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें तीन विषयों की परीक्षा में कुल पंजीकृत 12495 में से 12029 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 466 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए आवश्यक इंतजाम भी किए थे। समय से परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटी रही, जिन्हें चेकिंग के बाद परीक्षा केंद्र के अंदर जाने दिया गया। इसका आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के तहत किया जा रहा है। प्रथम पाली सुबह में हिंदी की परीक्षा में 4,178 के सापेक्ष 4,028 उपस्थित, 150 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा संस्कृत व उर्दू दोपहर में 4,168 के सापेक्ष 4,015 परीक्षा मे बैठे, 153 ने परीक्षा छोड़ी है। वहीं तीसरी पाली में कंप्यूटर की परीक्षा में 4149 की तुलना में 3,986 ने परीक्षा दी। 163 गैर हाजिर रहे। प्रभारी डायट प्राचार्य ब्रजेश उपाध्याय ने राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर, सावित्री बाई फुले राजकीय इंटर काॅलेज कुर्कीबाजार का निरीक्षण किया। परीक्षा प्रभारी श्याम बिहारी बिंद ने सभी केंद्र व्यवस्थापक,स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक डायट, पर्यवेक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक, पुलिस प्रशासन परीक्षा संबंधी कार्य में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोग से परीक्षा शांतिपूर्णढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed