फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   45 thousand students got new books and answer sheets

Ambedkar Nagar News: 45 हजार छात्रों को मिली नई पुस्तकें व उत्तर पुस्तिकाएं

Tue, 20 Aug 2024 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
45 thousand students got new books and answer sheets
अंबेडकरनगर। जिले के 1032 प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे कक्षा एक व दो के लगभग 45 हजार छात्र छात्राओं के लिए राहत की खबर है। नई पुस्तकों के साथ साथ उत्तर पुस्तिकाएं भी उन्हें उपलब्ध करा दी गईं। इसके साथ ही शिक्षक व शिक्षिकाओं को निर्देशित किया गया कि खेल खेल में बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें। उन्हें पूरी तरह से निपुण बनाएं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नए शिक्षा सत्र की शुरुआती दौर में ही छात्र-छात्राओं को नई पुस्तकें उपलब्ध कराया जाना था। हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद ऐसा नहीं हो सका। कक्षा तीन से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं को अप्रैल माह के अंत तक नई पुस्तकें उपलब्ध करा दी गईं। लेकिन कक्षा एक व दो के छात्र छात्राओं को नई पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो सकी थीं। दरअसल एनसीईआरटी बेसिक पुस्तकें उपलब्ध कराने को लेकर काफी समय तक उहापोह की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन

जिले में कुल 1582 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इसमें 1032 प्राथमिक विद्यालय हैं। इसमें कक्षा एक व दो के लगभग 45 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। लंबे इंतजार के बाद लगभग एक माह पूर्व एनसीईआरटी की पुस्तकें जिले में पहुंच गई। इसके बाद उनका सत्यापन कर छात्र-छात्राओं की संख्या के आधार पर संबंधित विद्यालयों को उपलब्ध करा दिया गया। गत दिवस ही जिले में पहुंचीं उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन के बाद छात्रों को उपलब्ध करा दी गईं। उधर बीएसए बीपी सिंह ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं को नई पुस्तकें और उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध करा दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed