फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   400 meters walking injured on the track to the ambulance

ट्रैक पर 400 मीटर पैदल चल घायल को एंबुलेंस तक पहुंचाया

Tue, 29 Jun 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
400 meters walking injured on the track to the ambulance
अंबेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के बेलउवा बरियारपुर गांव के पास चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे डायल 112 के पुलिसकर्मियों व एंबुलेंस कर्मियों का वाहन घटना स्थल तक नही पहुंच पा रहा था। इस पर ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस व पुलिसकर्मियों ने घायल पड़े किशोर को स्टेचर पर रखा और रेलवे ट्रैक पर करीब 400 मीटर पैदल चलकर उसे एंबुलेंस तक पहुंचाया। जिला अस्पताल में समय से उपचार मिलने पर किशोर की हालत ठीक बताई जा रही है। सूचना पर पहुंचे देवरिया निवासी उसके परिजन बाद में उसे लेकर बनारस चले गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर मालीपुर थाना क्षेत्र के बेलउवा बरियारपुर गांव के पास चलती ट्रेन से एक किशोर नीचे गिर गया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिसकर्मियों व एंबुलेंस कर्मियों को दी। सूचना मिलते ही दोनों टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उनके चार पहिया वाहन घटनास्थल तक नहीं पहुंच पा रहे थे।
विज्ञापन

ऐसे में ग्रामीणों की मदद से पुलिसकर्मियों व एंबुलेंस कर्मियों ने घायल पड़े देवरिया जनपद निवासी दिव्यांश देवाशीष को स्ट्रेचर पर लिटाया और रेलवे ट्रैक के जरिए करीब 400 मीटर पैदल चलकर एंबुलेंस तक पहुंचाया, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डायल 112 के प्रभारी एनएन शर्मा ने बताया कि डायल 112 की टीम में कमांडर विनोद यादव, सब कमांडर सुधाकर यादव व पायलट धर्मात्मानंद सरोज शामिल रहे। एसपी आलोक प्रियदर्शी व सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने पुलिसकर्मियों व एंबुलेंस कर्मियों के इस प्रयास को सराहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed