{"_id":"5741eeb04f1c1bb415690b45","slug":"400-farmers-received-drought-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 किसानों को मिला सूखा राहत का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 किसानों को मिला सूखा राहत का चेक
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 22 May 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के ईश्ववरी नसीरपुर गांव में सूखाराहत का चेक वितरित करते जिला पंचायत सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी ही किसानों का भला कर सकती है। सपा सरकार ने न सिर्फ किसानों हितों की योजनाओं में इजाफा किया है, बल्कि अनुदान का पिटारा भी खोल रखा है। सपा सरकार किसान हितों को लेकर पूरी तरह गंभीर है। उक्त बातें रविवार को जिला पंचायत सदस्य प्रद्युम्न ने तहसील क्षेत्र के ईश्वरी नसीरपुर के 400 किसानों को सूखा राहत का चेक सौंपते हुए कही।
विज्ञापन
कहा कि सरकार के प्रयासों से ही किसानों के चेहरेे पर खुशी का माहौल है। सरकार न सिर्फ पीड़ित किसानों की मदद कर रही है, बल्कि तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं चलाकर उसे लाभांवित कर रही है। बीजों में अनुदान की राशि बढ़ाने के साथ ही कृषि यंत्रों पर भी छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
योजना का लाभ किसानों को मिले, इसके लिए पारदर्शिता बरती जा रही है। किसान जागरूक होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। मौके पर लेखपाल पुजारी प्रभाकर यादव, विजय मौर्य, विश्वनाथ, दुर्गा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन