{"_id":"5dfbbf0a8ebc3e88030607e1","slug":"4-trains-cancel-and-4-other-late-ambedkar-nagar-news-lko498668491","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ट्रेनें निरस्त, चार अन्य लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ट्रेनें निरस्त, चार अन्य लेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। खराब मौसम के बीच गुरुवार को जम्मूतवी अप एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें निरस्त रही। इसके चलते 55 यात्रियों को आरक्षित टिकट रद्द कराने पड़े। इसके अलावा चार अन्य ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण अकबरपुर स्टेशन पर यात्री परेशान होते रहे।
अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार, रात 10:20 पर अकबरपुर रेलवे स्टेशन आने वाली कोलकाता डाउन एक्सप्रेस व सुबह 2:45 पर आने वाली जम्मूतवी अप एक्सप्रेस के निरस्त होने की जानकारी दी गई। साथ ही गोंडा इंटरसिटी अप व डाउन एक्सप्रेस ट्रेन के भी निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को दी गई। नतीजा यह रहा कि संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले 55 यात्रियों को आरक्षित टिकट रद्द कराने को मजबूर होना पड़ा।
इसके अलावा सद्भावना डाउन एक्सप्रेस सुबह 7:35 से ढाई घंटा, वाराणसी पैसेंजर अप सुबह 3:40 से दो घंटा, गंगा सतलज अप एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 5:35 से डेढ़ घंटा व साबरमती अप एक्सप्रेस ट्रेन अपराह्न 2:30 से दो घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। चार ट्रेनों के निरस्त होने व चार के ही विलंब से चलने के चलते संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
यात्री नरेंद्र अग्रवाल, रामसमुझ, अमरेंद्र कुमार, वसी मोहम्मद, इरशाद हुसैन ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यात्रियों के हित को देखते हुए कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते यात्रियों को मुश्किलें हो रही हैं। उधर, अकबरपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने कहा कि समय रहते ट्रेनों की स्थिति के बारे में जानकारी दे दी गई थी।