फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   4 injured in accidents, admitted to hospital

दुर्घटनाओं में चार घायल, भर्ती

Sat, 15 Apr 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 15 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
4 injured in accidents, admitted to hospital
सड़क दुर्घटना चिन्ह। - फोटो : symbolic

ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। उधर, अन्य हादसों में एक मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र अलीगंज अंतर्गत अलीगंज निवासी रामआसरे (62) शुक्रवार देरशाम बाइक से टांडा जा रहे थे। चौक के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर घायल गए। उन्हें  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नसरुल्लाहपुर गांव निवासी भीम प्रसाद की पांच वर्षीय पुत्री अर्तिका शुक्रवार देर शाम बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, वह घर के सामने खेल रही थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगांव निवासी कृष्णकुमार (52) को जीप से टक्कर लगने के बाद घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत रगड़गंज निवासी जयराम (40) शनिवार सुबह अकबरपुर नगर के निकट बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed