{"_id":"607b24bc8ebc3ec39f5dce11","slug":"39-candidates-nominated-by-bjp-s-district-panchayat-member-ambedkar-nagar-news-lko574650210","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के जिला पंचायत सदस्य के 39 प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के जिला पंचायत सदस्य के 39 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पंचायत चुनाव में नामांकन के पहले ही दिन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाजपा समर्थित 39 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि सभी 41 सीटों पर पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की रिकॉर्ड मतों से जीत होगी
पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशियों की घोषणा करने में भारतीय जनता पार्टी ने भले ही देर की, लेकिन नामांकन के मामले में पार्टी ने पहले ही दिन लगभग सभी प्रत्याशियों का नामांकन पत्र जमा करवा दिया। नामांकन करने वालों में पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवनायक वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, सांसद प्रतिनिधि रहे रामकेवल वर्मा, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक कनौजिया, वरिष्ठ नेता रामप्रकाश गौतम और पूर्व जिला मंत्री रघुनंदन राजभर मुख्य रूप से शामिल रहे।
बीजेपी प्रत्याशियों ने नियमानुसार अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रत्याशियों का मनोबल बढ़ाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी के अलावा पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, पूर्व विधायक त्रिवेणीराम, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह, भूमि विकास बैंक डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव व रमाशंकर सिंह, वरिष्ठ नेता चंद्र प्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि पंचायत चुनाव में भाजपा की सभी 41 जिला पंचायत सदस्य सीटों पर भारी बहुमत से जीत होगी।