{"_id":"626ad9b992636e543525d20f","slug":"38-lakh-saplings-will-be-planted-to-increase-greenery-ambedkar-nagar-news-lko6282849102","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाली बढ़ाने को रोपे जाएंगे 38 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली बढ़ाने को रोपे जाएंगे 38 लाख पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए इस बार 38 लाख 43 हजार 884 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है। इसके लिए कुल 20 विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें सर्वाधिक 16 लाख छह हजार 780 पौधे वन विभाग की टीम लगाएगी, जबकि ग्राम्य विकास विभाग को 12 लाख 37 हजार 600 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इसी तरह शेष 18 विभागों को भी पौधे लगवाने हैं। लक्ष्य की पूर्ति के लिए डीएम ने कलेक्ट्रेट में बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। भूमि चिह्नांकन व गड्ढों की खुदाई का कार्य जल्द शुरू करने को कहा है।
प्रत्येक वर्ष वन विभाग सहित अन्य विभाग जिले में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण अभियान चलाते हैं। इस बार जिले में शासन ने 38 लाख 43 हजार 884 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए वन विभाग सहित कुल 20 विभागों को लगाया जाएगा। लक्ष्य की पूर्ति के लिए वन विभाग के साथ ही जिला प्रशासन ने भी पहल शुरू कर दी है।
बीते दिन डीएम सैमुअल पॉल एन ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर वन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने अविलंब पौधरोपण के लिए भूमि चिह्नांकन के साथ ही गड्ढे की खुदाई आदि का कार्य शुुरू करने का निर्देश दिया। कहा कि पौधरोपण अभियान को सफल बनाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। डीएम के निर्देश पर वन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
20 विभागों को मिला लक्ष्य
पौधरोपण का सर्वाधिक लक्ष्य वन विभाग के जिम्मे है। वन विभाग को अकेले 16 लाख चार हजार 780 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा ग्राम्य विकास विभाग को 12 लाख 37 हजार 600, राजस्व विभाग को एक लाख 40 हजार 840, पंचायती राज विभाग को एक लाख 40 हजार 840, नगर विकास को 19 हजार 460, लोक निर्माण विभाग को नौ हजार 240, जल शक्ति विभाग को नौ हजार 240, कृषि विभाग को 4 लाख 57 हजार 520 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इसी तरह पशुपालन विभाग को चार हजार 200, सहकारिता विभाग को पांच हजार 600, उद्योग विभाग को सात हजार 140, ऊर्जा विभाग को तीन हजार 360, माध्यमिक शिक्षा विभाग को दो हजार 800, बेसिक शिक्षा विभाग को पांच हजार 600, प्राविधिक शिक्षा को चार हजार 900, उच्च शिक्षा को 18 हजार 620, श्रम विभाग को 2800, स्वास्थ्य विभाग को सात हजार 280, उद्यान विभाग को एक लाख 56 हजार 44 व गृह विभाग को छह हजार 20 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।
तेजी से की जा रहीं तैयारियां
शासन की ओर से पौधरोपण का जो लक्ष्य मिला है, उसे पूरा करने के लिए पूरी तत्परता से काम किया जा रहा है। भूमि चिह्नित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। सभी के सहयोग से लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
-एके कश्यप, डीएफओ