फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   35 complaints, deal with only nine

35 शिकायतों में सिर्फ नौ निपटीं

Sat, 16 Apr 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 16 Apr 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
35 complaints, deal with only nine
अकबरपुर कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायत सुनते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। 18 थानों में महज 35 शिकायतें आईं, जिनमें से मात्र नौ का निस्तारण हुआ। डीएम व एसपी ने अकबरपुर समेत कई अन्य थानों का जायजा लिया। वहां पहुंचे फरियादियों की समस्याओं का अविलंब निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

विज्ञापन


थाना दिवसों में मामलों के निस्तारण की गति धीमी होने से अधिकतर थानों में इक्का-दुक्का फरियादी ही पहुंचे। थाना दिवसों को लेकर आम जनता का विश्वास नहीं जग पा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि निस्तारण को लेकर सुस्ती का माहौल आमतौर पर पसरा रहता है। इसी कारण फरियादी ही अब समाधान दिवसों से किनारा कसने लगे हैं।
विज्ञापन


यही हाल इस शनिवार को भी रहा। 18 थानों में 35 शिकायतें ही आ सकीं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि समाधान दिवसों को लेकर किस तरह आम लोगों के बीच माहौल है। अकबरपुर में आयोजित थाना दिवस का जायजा लेने के लिए डीएम विवेक व एसपी अजय कुमार सिंह दोपहर करीब पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम व एसपी ने कई अन्य थाने का भी निरीक्षण किया। अकबरपुर थाने में एक प्रार्थना पत्र आया था, जिसका निस्तारण कर दिया गया। बेवाना थाने में कोई फरियादी शिकायत करने नहीं पहुंच सका।

सम्मनपुर में एक मामला आया, जिसका निस्तारण नहीं हो पाया। बसखारी में तीन मामले आए, और तीनों का निस्तारण नहीं हुआ। कोतवाली टांडा में आए दोनों मामलों का निस्तारण कर दिया गया।


अलीगंज में एक, इब्राहिमपुर में दो, हंसवर में एक, जलालपुर में तीन, जैतपुर में दो, मालीपुर में एक, आलापुर में पांच, जहांगीरगंज में दो, राजेसुल्तानपुर में तीन, भीटी में दो, अहिरौली में छह व महरुआ में एक मामला आया। महिला थाने में कोई भी शिकायत सामने नहीं आ सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed