फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   34 thousand women became Lakhpati Didi, became self-reliant

Ambedkar Nagar News: 34 हजार महिलाएं लखपति दीदी बनीं, हुईं आत्मनिर्भर

Mon, 08 Dec 2025 10:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 08 Dec 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
34 thousand women became Lakhpati Didi, became self-reliant
अंबेडकरनगर। जिले में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए चल रही लखपति दीदी योजना नए मुकाम छू रही है। दो वर्ष में अब तक 34,000 महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय एक लाख रुपये या उससे अधिक दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान समय में लगभग 12 हजार स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनसे जुड़ी महिलाएं विविध आजीविकाओं से जुड़कर अच्छी आय अर्जित कर रही हैं। केंद्र व राज्य सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना वर्ष 2024 से संचालित की जा रही है। इसमें तीन वर्षों के लिए 65,500 महिलाओं को लखपति बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। उपायुक्त सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चार कृषि मौसमों अथवा चार व्यापार चक्रों के आधार पर महिलाओं की आय का आकलन किया जाता है, जिनकी औसत मासिक आय 10 हजार रुपये या उससे अधिक रहती है, उन्हें लखपति दीदी घोषित किया जाता है। चार कृषि मौसमों या चार व्यापार चक्रों की गणना के बाद जिनकी औसत मासिक आय 10 हजार या इससे अधिक बनी रहती है, उन्हें ही लखपति दीदी माना जाता है। इनमें इस वर्ष पहली तिमाही में करीब 2800 महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed