फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   34 students of medical college corona infected

मेडिकल कॉलेज के 34 छात्र-छात्राएं कोरोना संक्रमित

Sun, 09 Jan 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
34 students of medical college corona infected
टांडा (अंबेडकरनगर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में रविवार को एक साथ 34 छात्र-छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे मेडिकल कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन दो वार्ड में संक्रमित छात्र-छात्राओं को भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया गया। साथ ही छात्रावास से लेकर मेडिकल कॉलेज परिसर को सैनिटाइज किए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। अन्य छात्र-छात्राओं व स्टाफ के सदस्यों की जांच भी तेज कर दी गई है। इससे पहले शनिवार को भी मेडिकल कॉलेज के 12 छात्र-छात्राएं संक्रमित मिले थे। दो दिन में 46 छात्र-छात्राएं कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

देश में लगातार बढ़ते कोविड संक्रमण के बीच बीते दिनों ही कोरोना ने जिले में भी दस्तक दे दी थी। इस बीच रविवार को उस समय स्वास्थ्य विभाग सन्न रह गया, जब राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में एक साथ 34 छात्र-छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमितों के सामने आने से मेडिकल कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। कॉलेज प्रशासन के अनुसार रविवार को जो 34 छात्र-छात्राएं कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, उनमें 17 छात्र व 17 छात्राएं शामिल हैं। कोरोना संक्रमितों को मेडिकल कॉलेज में ही वार्ड 1 व वार्ड 5 में भर्ती कर उनका इलाज प्रारंभ कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ.. संदीप कौशिक ने बताया कि वर्ष 2019 बैच के सभी छात्र-छात्राएं संक्रमित पाए गए हैं। बीते दिनों ही नए वर्ष पर वे सभी अपने-अपने घर गए थे। बीते दिन जब वह लौटे, तो उनमें कुछ लक्षण दिखे। शनिवार को ओपीडी में डॉ. आसिफ द्वारा जांच के दौरान लक्षण पाए जाने पर सभी की जांच कराई गई, तो छात्र-छात्राएं कोरोना संक्रमित मिले हैं। चार दिन तक वार्ड में रखने के बाद सभी को संबंधित छात्रावास के रूम में आइसोलेट कर दिया जाएगा। बताया कि इसके साथ ही अन्य छात्र-छात्राओं व कर्मचारियों की भी जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो छात्र-छात्राएं निगेटिव पाए गए हैं, उनके अभिभावक उन्हें लेकर घर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध
राजकीय मेेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के प्रधानाचार्य डॉ. संदीप कौशिक ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। 100 बेड का पीकू वार्ड व 100 बेड का ही एडल्ट वार्ड पहले से ही स्थापित कर दिया गया है। ऑक्सीजन की भी कोई कमी नहीं है। इसके अलावा सभी जरूरी दवाएं भी मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध हैं। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। जरूरी एहतियात बरत कर स्थिति सामान्य कर ली जाएगी। छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को कतई परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed