फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   34 nominations for 20 posts in three-tier panchayat by-election

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में 20 पद पर हुए 34 नामांकन

Wed, 20 Jul 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
34 nominations for 20 posts in three-tier panchayat by-election
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 20 पद के लिए बुुुधवार को कुल 34 नामांकन हुए। इसमें ग्राम प्रधान के तीन पद के लिए 16, क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन पद के लिए चार व ग्राम पंचायत सदस्य के 14 पद के लिए 14 नामांकन हुए। इस बीच नामांकन प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। अब 21 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, तो 22 जुलाई को नाम वापसी के साथ ही चुनाव चिंह का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिल में प्रधान पद के तीन, क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन व ग्राम पंचायत सदस्य के 14 पद के लिए बुधवार को संबंधित क्षेत्र के ब्लाक मुख्यालय पर नामांकन प्रक्रिया सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटी। कटेहरी विकास खंड के पीठापुर सरैया में प्रधान पद के लिए सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जबकि शमशुद्दीनपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मात्र एक नामांकन हुआ। यर्की ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मात्र एक ने नामांकन किया। जलालपुर विकास खंड के असताबाद में प्रधान पद के लिए छह लोगों ने ब्लाक मुख्यालय पहुंचकर नामांकन किया।
विज्ञापन

वहीं नारीपुर मोहनाजपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद के लिए मात्र एक नामांकन हुआ। असताबाद में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए भी एक ही नामांकन हुआ। बसखारी विकास खण्ड के दायमपुर में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए एक, भियांव विकास खंड के प्रतापपुर कला में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए एक, मथुरा रसूलपुर में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए एक, टांडा ब्लॉक के हिथुरी में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दो नामांकन हुए। अकबरपुर विकास खण्ड के सहनेमऊ, खासपुर दांदूपट्टी, सुबारपुर में एक एक ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए एक एक, जबकि अफजलपुर में ग्राम पंचायत सदस्य के दो पद के लिए दो नामांकन हुए। रामनगर ब्लॉक के लाडिलापुर में प्रधान पद के लिए तीन नामांकन हुए। भीटी विकास खंड के भीटी व महमूदपुर रायगंज में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए एक एक नामांकन हुए। जहांगीरगंज के खरुवइया में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए एक नामांकन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि 21 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 22 जुलाई को नाम वापसी होगी। इसी दिन चुनाव चिंह का भी आवंटन होगा। जरूरत पड़ने पर चार अगस्त को मतदान होगा। साथ ही पांच अगस्त को मतों की गणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed