{"_id":"69b1b89e764e42946c0f9294","slug":"320-lakh-fraud-in-the-name-of-e-scooty-dealership-fir-lodged-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-152167-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ई-स्कूटी डीलरशिप के नाम पर 3.20 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ई-स्कूटी डीलरशिप के नाम पर 3.20 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज
Thu, 12 Mar 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ई-स्कूटी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि लखनऊ की एक कंपनी के डायरेक्टर और कर्मचारियों ने उसे झांसा देकर करीब 3.20 लाख रुपये हड़प लिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
अहिरौली क्षेत्र के मजगवां यरकी निवासी राहुल राय ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह पहितीपुर रोड फतेहपुर पकड़ी स्थित सुधा इकोराइड ट्रेडिंग के प्रोपराइटर हैं। उन्होंने मई 2025 में ई-स्कूटी की डीलरशिप लेने के लिए लखनऊ स्थित कंपनी कांसेप्ट रिटेल्स ईवी कार्पोरेशन’ से संपर्क किया था। आरोप है कि कंपनी के डायरेक्टर राजेश शुक्ला, कर्मचारी मन्नू पाण्डेय और दिशा शर्मा ने डीलरशिप दिलाने का भरोसा देकर उनसे किस्तों में लगभग 3.20 लाख रुपये धनराशि जमा करवाई। राहुल राय का आरोप है कि जब उन्होंने आरोपियों से संपर्क करने का प्रयास किया तो वे फोन काट देते हैं या मोबाइल बंद कर लेते हैं। पीड़ित ने कोतवाली अकबरपुर व एसपी से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।