फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   31 thousand students took the examination of art, history and agriculture.

Ambedkar Nagar News: 31 हजार विद्यार्थियों ने दी आर्ट, इतिहास व कृषि की परीक्षा

Wed, 06 Mar 2024 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
31 thousand students took the examination of art, history and agriculture.
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में बुधवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की चित्रकला, इतिहास, कृषि विषय की परीक्षा हुई। इसमें कुल 33 हजार 291 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। 31 हजार 254 छात्र-छात्राओं ने संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। दो हजार 37 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा में बुधवार को छात्र-छात्राओं ने तीन विषयों की परीक्षा दी। कंट्रोल रूम में तैनात रंजना वर्मा ने बताया कि प्रथम पाली में 116 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इसमें हाईस्कूल की चित्रकला व रंजन कला में 28 हजार 218 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। 26 हजार 442 ने परीक्षा दी जबकि 1776 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसी पाली में इंटरमीडिएट की कास्ट शिल्प ग्रंथ व फल एवं खाद्य संरक्षण विषय की परीक्षा में 593 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। 569 ने परीक्षा दी जबकि 29 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 108 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इंटरमीडिएट के इतिहास, कृषि अभियंत्रण व कृषि पशुपालन विषय की परीक्षा में चार हजार 475 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। चार हजार 243 ने परीक्षा दी जबकि 232 ने परीक्षा छोड़ दी। उधर डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में चल रही है। अभी तक कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया है। बोर्ड परीक्षा नौ मार्च को समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed