फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   31 couples tied in marriage by taking seven rounds

सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधे 31 जोड़े

Fri, 08 Oct 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
31 couples tied in marriage by taking seven rounds
अंबेडकरनगर के जलालपुर ब्लाक अन्तर्गत धार्मिक स्थल जगरदेव बाबा स्थल पर सामूहिक विवाह योजना में म - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जलालपुर। विकासखंड जलालपुर के बंदीपुर स्थित जगरदेव बाबा प्रांगण में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें 31 जोड़े एक दूसरे के साथ पवित्र फेरे लेकर जीवन भर के लिए विवाह के बंधन में बधे। योजना के तहत जोड़ों के खाते में निर्धारित धनराशि भेजने के साथ ही उन्हें घर ग्रहस्थी चलाने को जीवनोपयोगी सामग्री भी प्रदान की गयी।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज के लिए वरदान साबित हो रही है। गरीब परिवारों से जुड़ी बेटियों की शादी को लेकर उनके माता पिता को काफी चिंता रहती थी, लेकिन इस योजना ने ऐसे अभिभावकों की इस परेशानी को दूर कर उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी है। गरीब परिवारों की बेटियों के हाथ अब अब आसानी से पीले हो रहे हैं। एसडीएम अभय पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ पात्रों को प्राथमिकता के आधार पर मिल रहा है। खंड विकास अधिकारी भियांव अरुण पांडेय ने भी योजना से जुड़ी जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान जगरदेव बाबा के प्रांगण में शुक्रवार को कुल 31 जोड़े एक दूसरे के साथ सात फेरे लेकर विवाह के पवित्र बंधन में बंधे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुए वैवाहिक कार्यक्रम के बाद नव दंपत्तियों ने मौजूद अतिथियों से आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी दंपत्तियों को योजना के तहत मिलने वाली धनराशि उनके खाते में भेजने के साथ ही कन्या पक्ष को स्टील बर्तन, ट्राली बैग, चांदी का पायल, चांदी की बिछिया, मेकअप का सामान सहित अन्य जीवनोपयोगी सामग्री भेंट की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed