फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   300 quintal dhaincha seeds will be distributed to the farmers

Ambedkar Nagar News: किसानों को बांटा जाएगा 300 क्विंटल ढैंचा का बीज

Sat, 08 Apr 2023 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
300 quintal dhaincha seeds will be distributed to the farmers
अंबेडकरनगर। जिले के 75 हेक्टेयर क्षेत्रफल में हरी खाद तैयार करने के लिए शासन से जिले को 300 क्विंटल ढैंचा बीज का आवंटन हुआ है। 10 अप्रैल से नौ राजकीय बीज भंडार पर ढैंचा बीज पहुंच जाएगा। किसान प्रति किग्रा. 55 रुपये का भुगतान कर बीज हासिल कर सकेंगे। बाद में उनके खाते में अनुदान के रूप में 50 प्रतिशत राशि पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

रसायनिक खाद का कम प्रयोग करने व जैविक खाद का अधिक इस्तेमाल करने को लेकर किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही हरी खाद को भी बढ़ावा देने के लिए शासन द्वारा ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। अधिक से अधिक किसान हरी खाद खेतों में तैयार कर सकें इसके लिए उन्हें 50 प्रतिशत अनुदान पर ढैंचा बीज उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन

इस बीच हरी खाद तैयार करने के लिए शासन से जिले को 300 क्विंटल ढैंचा बीज का आवंटन हुआ है। कृषि विभाग कार्यालय के अनुसार सभी राजकीय बीज भंडार पर दो दिन बाद यह बीज पहुंच जाएगा। उधर जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने बताया कि 11 अप्रैल को ढैंचा बीज राजकीय बीज भंडार पर पहुंच जाएगा। इसके बाद किसान उसे 50 प्रतिशत अनुदान पर प्राप्त कर सकेंगे। कहा कि हरी खाद से न सिर्फ उत्पादन में वृद्धि होती है बल्कि विभिन्न प्रकार के रोगों से भी फसल को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed