फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   30 thousand people are troubled by low voltage and tripping

Ambedkar Nagar News: लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग से 30 हजार आबादी परेशान

Tue, 10 Jun 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 10 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
30 thousand people are troubled by low voltage and tripping
विद्युत उपकेंद्र तेंदुआई कला। 
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। गर्मी के मौसम में लो वोल्टेज व अघोषित बिजली कटौती के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को कठिनाइयां झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का रोस्टर है, लेकिन बमुश्किल 12 से 14 घंटे ही बिजली मिल रही है। वहीं, अधिकारियों का फोन न उठने से ग्रामीणों को कटौती की सटीक जानकारी भी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र तेंदुआई कला से राजेसुल्तानपुर, सिंघल पट्टी, निकसपुर, कम्हरिया, गिरैया बाजार, व जहांगीरगंज फीडर से करीब 30 हजार की आबादी को बिजली आपूर्ति दी जा रही है। रविवार शाम से गिरैया बाजार और राजेसुल्तानपुर फीडर में लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो गई। इस बिजली घर से जुड़े गंगासागर, गिरैया बाजार, एनवां, आदमपुा, नसीरपुर, कल्याणपुर, सरयूनगर, बंगालपुर जयती और राजेसुलतानपुर के बांसगांव, माधवपुर, तिहातिपुर,लालमनपुर, जमुनीपुर, सिरसिया आदि गांवों में पूरी रात लोगों को जाग कर बिताना पड़ा। लो-वोल्टेज की समस्या सोमवार सुबह भी बरकरार रही। इससे उपभोक्ता भीषण गर्मी में परेशान हो उठे।
विज्ञापन

उपभोक्ता बच्चू लाल सोनकर, राजेश कुमार, राजन कन्नौजिया व सतीश, सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन यादव ने कहा कि इस गर्मी में लो वोल्टेज व विद्युत कटौती से सबसे अधिक गरीब तबके के लोग परेशान हैं। जेई को फोन करने पर उठाते नहीं हैं। 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दवा खरा नहीं उतर पा रहा है। 10 से 12 घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। लो-वोल्टेज के चलते ट्यूबवेल न चलने से किसान नर्सरी के खेत की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। किसान रामजीत वर्मा, दिनेश यादव, सुरेश कुमार, सुधीर दूबे आदि ने समस्या दूर कराने की मांग की है। अधिशासी अभियंता एके यादव ने बताया कि लो वोल्टेज की जानकारी नहीं है। संबंधित जेई को जांच कर खराबी दूर कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed