फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   3.75 lakh notice to former head of rigging

3.75 लाख की धांधली में पूर्व प्रधान को नोटिस

Tue, 20 Jun 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 20 Jun 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
बगैर निर्माण कार्य कराए ही कटेहरी विकासखण्ड अंतर्गत पतौना ग्राम पंचायत के पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा 3 लाख 73 हजार 212 रुपये निकाल लिए जाने के मामले में डीएम ने संबंधित ग्राम प्रधान के विरुद्ध नोटिस जारी किया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि एक माह के अंदर निकाली गई धनराशि जमा नहीं की गई, तो संबंधित ग्राम प्रधान के विरुद्घ भू राजस्व अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


डीएम द्वारा जारी की गई नोटिस के बाद संबंधित ग्राम प्रधान पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। कटेहरी विकासखण्ड के पतौना ग्राम पंचायत में वर्ष 2011-12 में खड़ंजा, चकरोड समेत कई अन्य कार्य तत्कालीन ग्राम प्रधान इंद्रावती द्वारा कराया गया था। 9 अक्तूबर 2012 को गांव के ही महेंद्र ने तत्कालीन डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर कहा था कि निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है।
विज्ञापन


निर्माण के नाम पर ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान ने मिलीभगत कर बड़ा खेल खेला है। इस पर तत्कालीन डीएम ने एई डीआरडीए व परियोजना निदेशक को पूरे मामले की जांच करने का निर्देश दिया। 4 फरवरी 2013 को टीम द्वारा सौंपी गई जांच रिपोर्ट में कहा गया कि ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान द्वारा मिलीभगत कर 7 लाख 48 हजार 424 रुपये की धनराशि का दुरुपयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में दोनों से आधी आधी धनराशि की रिकवरी की जाएगी। 


    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed