{"_id":"90efe609dcb6457afd0a6c622bb33aad","slug":"3-5-crore-furnishings-began-investigating-fraud-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"`3.5 करोड़ से साज-सज्जा में धांधली की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
`3.5 करोड़ से साज-सज्जा में धांधली की जांच शुरू
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में लगभग 3.5 करोड़ रुपये से हुई साज-सज्जा व उच्चीकरण में धांधली की शिकायतों की जांच मंगलवार को शुरू हो गई। स्वास्थ्य महानिदेशालय से मंगलवार को आए संयुक्त निदेशक डॉ. आरडी प्रसाद ने जिला अस्पताल में आवश्यक पत्रावलियां खंगालीं और कराए गए काम का निरीक्षण भी किया।
गौरतलब है कि जिला अस्पताल में बीते दिनों तीन करोड़ 65 लाख रुपये खर्च कर साज-सज्जा व उच्चीकरण के कार्य कराए गए थे। इसमें मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए तत्कालीन मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके पटेल की भी शिकायत की गई थी। हालांकि डॉ. पटेल ने तत्समय कहा था कि नियमों की कोई अनदेखी नहीं की गई है।
बाद में फैजाबाद की एक निजी संस्था ने प्रकरण में उच्चाधिकारियों से शिकायत की। इसमें कहा गया कि कई सामानों की खरीद बिना किसी निविदा के ही कर डाली गई। लखनऊ की एक संस्था को मनमाने ढंग से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। शासन में की गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
इसी क्रम में मंगलवार को स्वास्थ्य महानिदेशालय लखनऊ में तैनात संयुक्त निदेशक डॉ. आरडी प्रसाद मामले में जांच करने जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यों से जुड़ी पत्रावलियों का परीक्षण किया व कार्यों को लेकर जानकारी भी प्राप्त की। बाद में डॉ. प्रसाद आवश्यक जांच प्रक्रिया पूरी कर लखनऊ लौट गए। उधर, सीएमएस डॉ. केएस पांडेय ने बताया कि जांच टीम आई थी। उसे आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।