फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   2977 people got Corona vaccine

2977 लोगों को लगा कोरोना का टीका

Sat, 03 Apr 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
2977 people got Corona vaccine
अंबेडकरनगर। कोरोना के बढ़ने के साथ ही जिले में टीकाकरण अभियान भी तेज हो गया है। शनिवार को जिले के 43 केंद्रों के 45 बूथों पर कोरोना टीकाकरण महाअभियान चला। कुल 3 हजार नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगना था। इसकी तुलना में 2977 लोगों को टीका लगाया गया। महाअभियान को सफल बनाने में कुल 225 स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। इस बीच आम नागरिकों से अपील की गई कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए न सिर्फ खुद टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण महाअभियान तेज हो गया है। शनिवार को जिले के 43 केंद्रों के 45 बूथों पर महाअभियान चला। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमेंत कुमार ने बताया कि कुल 3 हजार नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगना था। इसकी तुलना में 2977 लोगों को टीका लगाया गया। कहा कि टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिए कुल 225 स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती बूथों पर की गई थी।
विज्ञापन

उधर सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। अधिक से अधिक नागरिकों को टीका लग सके, इसके लिए बूथों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बढ़-चढ़कर टीका लगवाएं। न सिर्फ खुद टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed