{"_id":"632dff7d7620592e2b4cefd3","slug":"28-gram-panchayats-will-become-the-model-of-development-ambedkar-nagar-news-lko6497790116","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास की मॉडल बनेंगी 28 ग्राम पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास की मॉडल बनेंगी 28 ग्राम पंचायतें
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले की 28 ग्राम पंचायतों को जल्द ही मॉडल ग्राम पंचायत का दर्जा मिलेगा। इसके लिए सभी ग्राम पंचायतें मानक के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दें। मॉडल ग्राम पंचायत का दर्जा मिलने से गांवों में विकास के कई नए अवसर उपलब्ध होंगे। शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए डीपीआरओ ने कहा कि इस योजना का प्राथमिकता के साथ लाभ उठाया जाए।
अकबरपुर विकास खंड क्षेत्र की बेवाना ग्राम पंचायत का निरीक्षण करने पहुंचे डीपीआरओ अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित 28 ग्राम पंचायत को मॉडल ग्राम पंचायत बनाने के लिए चुना जाएगा। जो भी ग्राम पंचायत विकास कार्यों के लिहाज से मानक पर खरा उतरेगी, उस ग्राम पंचायत का चयन होगा।
उन्होंने बताया कि सरकार ग्राम पंचायतों के विकास को लेकर पूरी तत्परता से जुटी है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गांवों में विकास के कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। ऐसे में पंचायत प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे अपने गांवों को खुले में शौच से मुक्त रखें, कचरा निस्तारण की उचित व्यवस्था करें। उन्होंने जलनिकासी के लिए नाला व नाली तथा आवागमन के लिए सड़क व खड़ंजा मार्ग आदि का निर्माण कराने का निर्देश दिया
विज्ञापन
उन्होंने ग्रामीणों को शौचालय का प्रयोग करने, गीला व सूखा कूड़ा को अलग-अलग निस्तारित करने, व्यक्तिगत सोकपिट, तालाबों व नालों में जाने वाले पानी के लिए फिल्टर चैंबर बनाने, यू-टाइप नाली का निर्माण कराने की सलाह दी। ग्राम पंचायत सदस्यों को निर्देशित किया कि वार्डों में जरूरी कार्यों के लिए समय-समय पर प्रस्ताव देते रहें। इस मौके पर ग्राम प्रधान संतोष कुमार, जिला कंसल्टेंट वीरेंद्र वर्मा, हरिप्रकाश सिंह व सचिव बविता वर्मा आदि मौजूद रहीं।