{"_id":"67deefaa902a732eb7044a46","slug":"28-examiners-are-negligent-in-the-evaluation-work-of-up-board-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-131525-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: यूपी बोर्ड के मूल्यांकन कार्य में 28 फीसदी परीक्षक कर रहे लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: यूपी बोर्ड के मूल्यांकन कार्य में 28 फीसदी परीक्षक कर रहे लापरवाही
Sat, 22 Mar 2025 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 22 Mar 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
सैदापुर के भैरम का पूरा स्थित संत कबीर इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर अपनी मांगों
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य के चौथे दिन 28 फीसदी परीक्षक गैरहाजिर रहे। इनमें 10 उप प्रधान परीक्षक और 556 परीक्षक शामिल हैं।
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, सरदार पटेल इंटर कॉलेज लारपुर, संत कबीर इंटर कॉलेज सैदापुर, जीके जेटली इंटर कॉलेज और जनता इंटर कॉलेज बड़ागांव को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन कार्य की गंभीरता के बावजूद ड्यूटी में लगाए गए उप प्रधान परीक्षक व परीक्षक अनुपस्थित चल रहे हैं।
शनिवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 53,768 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। इसमें हाईस्कूल की 33,329 और इंटर की 20,439 उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं। अब तक पांच मूल्यांकन केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 1,84,437 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं। 1,93,488 अभी शेष बची हुई हैं। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि 53,768 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई हैं। निर्धारित समय पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
इनसेट-
काली पट्टी बांधकर किया मूल्यांकन
मूल्यांकन केंद्र सैदापुर के भैरम का पूरा स्थित संत कबीर इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन किया। मांगों के पक्ष में आवाज बुलंद की। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिला अध्यक्ष डॉ. विजय वर्मा, जिला मंत्री प्रकाश तिवारी, परशुराम वर्मा, जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र मौर्य व अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।